Aadhaar Card Update Status: आपको एक सिम कार्ड लेना है या फिर बैंक में खाता खुलवाना है, केवाईसी करवानी है या फिर अपनी पहचान बतानी है आदि। आपको इन कामों के अलावा भी आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसलिए इसकी हार्ड कॉपी को लोग अपने साथ लेकर जाते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है।
वहीं, समय-समय पर यूआईडीएआई द्वारा कई तरह के अपडेट भी दिए जाते हैं जैसे, 10 साल पुराने आधार कार्ड को सभी लोगों को अपडेट करवाना है। ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करवा चुके हैं तो उसका स्टेटस जरूर चेक कर लें, क्योंकि अगर ये अपडेट नहीं होता है तो आपको दिक्कत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आधार कार्ड अपडेट हुआ है या नहीं, इसका स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप स्टेटस चेक करने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...