फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Fasal Bima Yojana: जानना चाहते हैं अपने प्रीमियम की राशि, तो घर बैठे ऐसे जानें मिनटों में

Sat, 29 Jan 2022 03:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम फसल बीमा योजना का प्रीमियम कितना होता है - फोटो : istock
हमारे देश में कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो जरूरतमंद लोगों को काफी लाभ देने का काम कर रही हैं। इन योजनाओं में आवेदन करने से लेकर इनका लाभ पाने तक की प्रक्रिया भी काफी सरल ही होती है। बस आपको इसके लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है। जैसे- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के जरिए किसान अपनी फसल को प्राकृतिक आपदा में खराब होने से बचा सकता है, क्योंकि ये एक बीमा योजना है। किसान की फसल को कभी ओलावृष्टि, आंधी और कभी-कभी तो पशु किसान की फसल को खा जाते हैं, जिसके कारण किसान को काफी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में किसान को आर्थिक रूप से नुकसान न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लगाया गया है। इसमें आप कम से कम प्रीमियम देकर इसका लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपना प्रीमयिम आसानी से जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम फसल बीमा योजना का प्रीमियम कितना होता है - फोटो : iStock
प्रीमियम कितना होता है?
  • बात अगर इसके प्रीमियम की करें, तो कृषि अधिकारियों के मुताबिक किसानों को ज्यादातर फसलों पर कुल प्रीमयम का डेढ़ से दो प्रतिशत ही देना होता है। जबकि कुछ फसलें ऐसी होती हैं जिन पर पांच प्रतिशत देना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम फसल बीमा योजना का प्रीमियम कितना होता है - फोटो : pixabay
प्रीमियम राशि जानने का तरीका:-

स्टेप 1
  • इसके लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना है। यहां आपको बीमा प्रीमियम गणना के नाम वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 5
पीएम फसल बीमा योजना का प्रीमियम कितना होता है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपसे आपकी फसल के बारे में कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जैसे- फसल का समय क्या है, राज्य क्या है, योजना क्या है, जिला आदि। आपको इन सभी जानकारी को यहां भर देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम फसल बीमा योजना का प्रीमियम कितना होता है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको सुरक्षित करने वाले विकल्प को चुनना है और अब आपके सामने आपकी प्रीमियम और क्लेम दोनों की राशि आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें