Pan Card Active Or Inactive Status: अगर आपको कोई सरकारी काम करवाना होता है या फिर गैर-सरकारी काम करवाना है, तो आपको कई तरह के अलग-अलग दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें आधार कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और वोटर आईडी कार्ड जैसे कई अन्य दस्तावेज शामिल हैं। इसी क्रम में एक और दस्तावेज है जिसका पास में होना जरूरी है और वो है आपका पैन कार्ड।
बैंक से लेकर लोन लेने और आईटीआर फाइल करने जैसे कामों के लिए ये जरूरी होता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपका पैन कार्ड एक्टिव है या नहीं हैं? अगर आपको ये जानना है तो आप ये चेक कर सकते हैं और वो भी अपने मोबाइल से ही। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...