Check Pan Aadhaar Card Link Status: आधार कार्ड और पैन कार्ड दो ऐसे दस्तावेज हैं, जिनकी जरूरत आपको लगभग सभी कामों के लिए पड़ती ही है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, स्कूल में दाखिला लेना हो, लोन लेना हो, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना हो या फिर वित्तीय लेन देन करना हो आदि। ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए भी आपको आधार और पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। इन सबके बीच आपको अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना भी अनिवार्य है, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। ऐसे में अगर आप अपने पैन कार्ड को पहले लिंक करवा चुके हो, लेकिन आपको याद नहीं है तो कोई बात नहीं। आप अगली स्लाइड्स में वो तरीका जान सकते हैं जिससे आप ये चेक कर पाएंगे कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...