फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land Ownership: किसके नाम पर कितनी जमीन है कैसे करें पता? यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Thu, 21 May 2026 08:20 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब जमीन से जुड़ी जानकारी के बारे में पता करना पहले से काफी आसान हो गया है। घर बैठे ऑनलाइन भूलेख पोर्टल के जरिए किसी भी जमीन का रिकॉर्ड और मालिक की जानकारी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Land Ownership - फोटो : AI Generated
आज के डिजिटल दौर में जमीन से जुड़े रिकॉर्ड ऑनलाइन देखना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं कि किसी व्यक्ति के नाम पर कितनी जमीन दर्ज है, तो इसके लिए आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। यह काम आप अपने मोबाइल फोन की मदद से कर सकते हैं।

देश के अधिकांश राज्यों ने अपनी भूलेख सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध करा रखा है। यहां आप घर बैठे मोबाइल पर जमीन का विवरण देख सकते हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और अन्य राज्यों की आधिकारिक भूमि रिकॉर्ड वेबसाइटों पर जाकर खसरा, खतौनी और जमीन मालिक की जानकारी के बारे में आप पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Land Ownership - फोटो : FREEPIK
इस बारे में पता करने के लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य की आधिकारिक भूलेख वेबसाइट को खोलना होगा। वेबसाइट ओपन होने के बाद वहां जिला, तहसील और गांव से जुड़ी जानकारी का चयन करना है। यह प्रक्रिया इसलिए जरूरी होती है ताकि संबंधित क्षेत्र का सही भूमि रिकॉर्ड आपके सामने आ सके।  
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Land Ownership - फोटो : FREEPIK
इसके बाद वेबसाइट पर जमीन खोजने के कई विकल्प दिखाई देंगे। आप यहां खाता संख्या, खसरा या गाटा संख्या के जरिए जमीन की जानकारी निकाल सकते हैं। अगर ये जानकारी उपलब्ध नहीं है, तो आपको पोर्टल पर नाम के आधार पर भी खोज की सुविधा मिलती है।

4 of 5
How To Check Land Ownership - फोटो : FREEPIK
जानकारी दर्ज करने के बाद वेबसाइट पर दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना है। यह दर्ज करने के बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद संबंधित जमीन का रिकॉर्ड स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा। यहां जमीन मालिक का नाम, जमीन का कुल क्षेत्रफल, खाता संख्या और अन्य जरूरी विवरण आप देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Land Ownership - फोटो : FREEPIK
कुछ राज्यों की वेबसाइट पर रिकॉर्ड डाउनलोड या प्रिंट करने का भी ऑप्शन दिखाई देता है। यहां से आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। ऑनलाइन भूमि रिकॉर्ड देखने से पारदर्शिता बढ़ी है और लोगों को फर्जीवाड़े से बचने में भी इससे काफी मदद मिल रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें