फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचकर रहे जालसाजों से: आपके पैन कार्ड पर भी ले सकते हैं गलत तरीके से लोन, घर बैठे ऐसे करें चेक

Fri, 21 Jul 2023 10:05 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैसे चेक करें पैन कार्ड पर चल रहे हैं कितने लोन? - फोटो : Amar Ujala
Pan Card Alert: आपके पास पैन कार्ड तो जरूर होगा, क्योंकि आज के समय में कई कामों के लिए इसकी जरूरत पड़ती है। जैसे- बैंक में खाता खुलवाने के लिए, लोन लेने के लिए, वित्तीन लेन देन करने के लिए, इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए आदि। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि आप अपने पैन कार्ड को संभालकर रखें, क्योंकि आजकल इस तरह के मामले भी सामने आ रहे हैं जिसमें लोग किसी दूसरे के पैन कार्ड के जरिए लोन ले लेते हैं। ऐसे मे अगर कोई आपके पैन कार्ड के जरिए लोन लेता है और फिर उसे नहीं भरता, तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप भी बीच-बीच में ये चेक करते रहें कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने लोन नहीं लिया है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे चेक करें पैन कार्ड पर चल रहे हैं कितने लोन? - फोटो : istock
ऐसे चेक करें कहीं आपके पैन कार्ड पर तो नहीं लिया है किसी ने लोन:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने लोन नहीं लिया
  • ऐसे में आपको इस लिंक cibil.com पर जाना होगा
  • यहां पर आपको 'गेट योर सिबिल स्कोर' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
कैसे चेक करें पैन कार्ड पर चल रहे हैं कितने लोन? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर कई सब्सक्रिप्शन प्लान दिखाई देंगे, अपने हिसाब से किसी एक को चुन लें
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नबंर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी समेत कई जरूरी जानकारियां दर्ज करनी है
  • अब लॉगिन के लिए पासवर्ड और आईडी टाइप में इनकम टैक्स आईडी को चुन लें

4 of 5
कैसे चेक करें पैन कार्ड पर चल रहे हैं कितने लोन? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद पैन नंबर दर्ज करें और 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक करना है
  • फिर ऑनाइन फीस जमा करें और ईमेल पर आए ओटीपी को दर्ज कर लॉगिन कर लें
  • आखिर में सामने आए फॉर्म को भर लें, जिसके बाद आपको पता चल जाएगा कि आपके पैन कार्ड पर कोई लोन चल रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे चेक करें पैन कार्ड पर चल रहे हैं कितने लोन? - फोटो : istock
शिकायत यहां कर सकते हैं
  • अगर आपको पता चलता है कि आपके पैन कार्ड पर किसी ने गलत तरीके से लोन लिया है, तो ऐसी स्थिति में आपको आईटी विभाग में शिकायत दर्ज करवानी है। इस लिंक incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp के जरिए आप अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें