How To Check EPF Passbook Online: नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि यानी पीएफ उनकी कमाई का एक ऐसा अहम हिस्सा होता है, जो भविष्य के दिनों में सबसे बड़ा वित्तीय सहारा बनता है। हर महीने कंपनी द्वारा कर्मचारियों के वेतन से पीएफ की राशि काटी जाती है और उसे समय पर ईपीएफओ खाते में जमा किया जाना अनिवार्य होता है। लेकिन कई बार कर्मचारियों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाती है कि पिछले महीने का पीएफ उनके खाते में सफलतापूर्वक जमा हुआ है या नहीं।
अगर आप भी घर बैठे अपने पीएफ खाते की पूरी स्थिति और पिछले महीने का योगदान आसानी से जांचना चाहते हैं, तो इसके बेहद आसान डिजिटल तरीके मौजूद हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि ऑनलाइन पासबुक और व्हाट्सएप के जरिए पीएफ स्टेटस कैसे चेक किया जा सकता है।