फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: नहीं आया PF जमा होने का मैसेज तो कैसे पता करें पीएफ खाते में पैसे जमा हुए हैं या नहीं? तरीका जानें

Thu, 11 Jun 2026 05:13 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF Account Mein Paise Jama Huye Hain Ya Nahi Kaise Check Kare: पीएफ खाते में पैसे जमा होने का मैसेज ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारको को भेजा जाता है, लेकिन अगर किसी कारण पीएफ जमा होने का मैसेज न आए तो क्या आप जानते हैं कि आप कैसे ये चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में पैसे जमा हुए हैं या नहीं?
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ का मैसेज न आने पर कैसे बैलेंस चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
PF Account Ka Balance Kaise Check Karein: अगर आप भी नौकरी करते हैं, तो शायद आपका भी पीएफ कटता होगा? नियमों के तहत नौकरीपेशा लोगों का हर महीने उनकी सैलरी में से पीएफ कटता है और उनके पीएफ खाते में जमा होता है।

जब भी कंपनी द्वारा आके पीएफ खाते में पैसे जमा किए जाते हैं, तो इसका मैसेज ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है जिसमें जमा किए गए पैसे और अब तक जमा हुआ बैलेंस दिखता है, लेकिन अगर आपको ये मैसेज न आए तो आप कैसे पता कर सकते हैं कि आपकी कंपनी ने किस महीने आपके पीएफ खाते में पैसे जमा किए हैं और किस महीने नहीं? चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ का मैसेज न आने पर कैसे बैलेंस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
न आए पीएफ का मैसेज, तो कैसे चेक करें बैलेंस?
  • अगर आपको ईपीएफओ की तरफ से पीएफ जमा होने का मैसज नहीं आया है
  • ऐसे में आप ऑनलाइन पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आप अपनी पासबुक चेक कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ का मैसेज न आने पर कैसे बैलेंस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
कैसे चेक करें पीएफ की पासबुक?

पहला स्टेप
  • पीएफ की पासबुक चेक करने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ के पासबुक वाली आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/login पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको पहले यूएएन नंबर भरना है
  • इसके बाद अपना पासवर्ड दर्ज करें

4 of 5
पीएफ का मैसेज न आने पर कैसे बैलेंस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • साथ ही स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड़ भी भरें
  • अब आपके सामने एक डैशबोर्ड खुलेगा
  • यहां पर आपको पासबुक वाले सेक्शन पर क्लिक करना है
  • अगर आपने एक से अधिक नौकरी की हैं, तो यहां आपको अलग-अलग पासबुक नंबर दिखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ का मैसेज न आने पर कैसे बैलेंस चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • अपनी वर्तमान कंपनी की पासबुक चुनें
  • इसके बाद नीचे की तरफ फासबुक खुल जाएगी
  • यहां पर आपको दिखेगा कि आपके पीएफ खाते में किस तारीख को किस महीने के पैसे जमा हुए
  • आपको कितना ब्याज कब मिला और पीएफ का कुल बैलेंस कितना है आदि, आप ये सब देख सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें