फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: आपके पैन कार्ड पर तो नहीं लिया है किसी ने लोन, ऐसे लगाएं पता

Sat, 13 Jan 2024 04:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड पर लोन ऐसे चेक करें। - फोटो : istock
Pan Card: वैसे तो सभी दस्तावेजों की अपनी अहमियत है। जैसे- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड आदि। ठीक ऐसे ही पैन कार्ड भी जरूरी दस्तावेजों की सूची में शामिल है। इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। आज के समय में पैन कार्ड इनकम टैक्स भरने, बैंक में खाता खुलवाने, वित्तीय लेन देन करने, लोन लेने जैसे अन्य कामों के लिए चाहिए होता है। वहीं, कई मामले ऐसे भी सामने आए जहां पर जालसाजों ने लोगों के पैन कार्ड पर गलत तरीके से लोन लिया। ऐसे में आपके लिए भी ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने ऐसे लोन नहीं लिया, जो आपकी जानकारी में न हो। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड पर लोन ऐसे चेक करें। - फोटो : istock
इस तरह से कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1
  • आप भी चाहें तो चेक कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर तो किसी ने लोन नहीं लिया है
  • आपको इसके लिए सिबिल के आधिकारिक पोर्टल cibil.com पर जाना है
  • वेबसाइट पर आपको 'गेट योर सिबिल स्कोर' का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड पर लोन ऐसे चेक करें। - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको अपने मुताबिक, कोई सबस्क्रिप्शन प्लान चुन लेना है
  • अब आपको अपना मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, ईमेल आईडी जैसी अन्य जरूरी जानकारियां भरनी हैं
  • फिर लॉगिन के लिए पासवर्ड और आईडी टाइप में इनकम टैक्स आईडी चुनें

4 of 5
पैन कार्ड पर लोन ऐसे चेक करें। - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब पैन नंबर भरें और 'वेरीफाई योर आईडेंटिटी' पर क्लिक कर दें
  • साथ ही मांगी गई जानकारियां भी भरें और फीस भर दें
  • फिर आपकी ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज कर लॉगिन करें
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म आएगा, जिसे भर दें और फिर आप जान पाएंगे कि आपके पैन कार्ड पर कौन सा लोन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड पर लोन ऐसे चेक करें। - फोटो : istock
गलत होने पर यहां करें शिकायत
  • अगर आपको पता चलता है कि आपके पैन कार्ड के जरिए गलत तरीके से लोन लिया गया है, तो फिर आपको इसकी शिकायत तुरंत आईटी विभाग को करनी चाहिए। आप इस आधिकारिक वेबसाइट incometax.intelenetglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें