How Much Gas is Filled In LPG Cylinder: आज के समय हम में से अधिकतर लोगों के घरों में खाना पकाने के लिए एलपीजी रसोई गैस का उपयोग हो रहा है। भारत सरकार भी हर घर तक एलपीजी गैस को पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। अक्सर देखने को मिलता है कि घर में जब कोई मेहमान आता है। उस दौरान खाना पकाते समय रसोई गैस खत्म हो जाती है। ऐसे में हमें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मजबूरन हमें जल्दी-जल्दी दुकान पर जाकर दोबारा गैस भरवाना पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आपके रसोई गैस सिलेंडर में कितनी गैस बची है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -