फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Purity Test: सोना खरीदते समय कैसे करें उसकी शुद्धता की जांच? जानिए यहां

Thu, 20 Mar 2025 02:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to check gold purity - फोटो : AdobeStock
सोने का एक विशेष महत्व हमारी संस्कृति में है। शादी, समारोह या किसी खास प्रयोजनों पर अक्सर लोग सोने से बनी ज्वैलरी पहनना पसंद करते हैं। देश में सोने से बने आभूषणों की काफी बिक्री होती है। कई लोग सोने की खरीदारी निवेश के तौर पर भी करते हैं। बीते सालों में गोल्ड ने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। हालांकि, आज के समय सोने की बिक्री करते समय कई लोग धोखाधड़ी भी कर रहे हैं। बीते लंबे समय से लगातार ऐसी खबरें सामने निकलकर आती रही हैं, जहां सोना बेचने के नाम पर लोगों के साथ ठगी की गई है। ऐसे में अगर आप भी सोना या उससे बने आभूषणों को खरीदने जा रहे हैं तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to check gold purity - फोटो : pti
आप जब भी सोना खरीदने जाएं उस दौरान BIS हॉलमार्किंग की पहचान जरूर करें। हॉलमार्किंग की पहचान करने का तरीका काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How to check gold purity - फोटो : ANI
असली हॉलमार्किंग में सोने के ऊपर भारतीय मानक ब्यूरो का त्रिकोण का निशान बना होता है। इस पर सोने की शुद्धता के बारे में लिखा होता है। सोने के हॉलमार्क पर अगर 375 लिखा गया है, तो सोना 37.5 फीसदी शुद्ध है। 

Income Tax Filing Benefits: IT रिटर्न फाइल करने के 4 बड़े फायदे, तीसरे फायदे में सरकार देती है पैसा वापस

4 of 5
How to check gold purity - फोटो : ANI
अगर हॉलमार्क पर 585 लिखा गया है तो सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। इसके अलावा अगर सोने के हॉलमार्क निशान पर 916 लिखा है तो वह 91.6 फीसदी शुद्ध है। वहीं 990 हॉलमार्क वाला सोना करीब 99.0 फीसदी शुद्ध होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to check gold purity - फोटो : AdobeStock
हॉलमार्क के निशान के अलावा आपको कैरेट भी चेक करना चाहिए। 24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है। इसके अलावा 22 कैरेट सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। इस तरह आप सोने की शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें