फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: SMS और मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं पीएफ बैलेंस, जानिए क्या है प्रक्रिया

Thu, 02 Jan 2025 04:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कर्मचारी की आमदनी में से कुछ हिस्सा हर महीने कटकर उसके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। ये पैसे कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
PF - फोटो : AdobeStock

देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता है। कर्मचारी की आमदनी में से कुछ हिस्सा हर महीने कटकर उसके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। ये पैसे कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने का काम करते हैं। इस कारण कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद के जीवन में वित्तीय संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है। कर्मचारी जरूरत के समय पीएफ खाते में जमा पैसों को निकाल भी सकते हैं। कर्मचारी के पीएफ अकाउंट में हर महीने उसकी बेसिक कमाई का 12 प्रतिशत जमा होता है। इतना ही हिस्सा कंपनी उसके पीएफ खाते में जमा करती है। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि उनके पीएफ अकाउंट में कितने पैसे जमा हो चुके हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है।

विज्ञापन

2 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

आज हम आपको पीएफ बैलेंस चेक करने के कुछ आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि आपकी कंपनी पीएफ अकाउंट में पैसे जमा करवा रही है या नहीं। आइए जानते हैं -

विज्ञापन

3 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

SMS

आप SMS की मदद से भी अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ की वेबसाइट पर रजिस्टर होना जरूरी है। SMS से पीएफ बैलेंस जानने के लिए आपको EPFOHO UAN ENG  लिखकर इस नंबर 7738299899 पर भेजना है।

4 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

मिस्ड कॉल

इसके अलावा, आप मिस्ड कॉल से भी ईपीएफओ के बैलेंस को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस नंबर 9966044425 पर कॉल करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK
नंबर पर कॉल करने पर कुछ रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी। इसके बाद SMS के जरिए आपको अपने पीएफ खाते के बैलेंस के बारे में पता चल जाएगा। बैलेंस देखकर आप जान सकते हैं कि कंपनी आपके पीएफ खाते में पैसा जमा कर रही है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें