Ayushman Card Eligibility: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं जिनके जरिए एक बड़ी संख्या में गरीब वर्ग और जरूरतमंद लाभ ले रहे हैं। इन योजनाओं पर सरकार काफी पैसे खर्च करती है, ताकि हर किसी तक योजना का लाभ पहुंच सके। ऐसी ही एक स्वास्थ्य योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया। इस योजना में आवेदन के लिए पात्रता तय है, जिसके बारे में अगर आप आवेदन से पहले जान लेंगे तो आपका आवेदन रद्द नहीं होगा और आपका समय भी बचेगा। तो चलिए बिना देर किए पात्रता सूची देखते हैं और इस योजना के बारे में भी जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...