फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divyang Pension Yojana: यूपी में रहने वाले इन लोगों को हर माह एक हजार रुपये पेंशन, ऐसे उठा सकते हैं लाभ

Mon, 26 Jun 2023 05:33 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
दिव्यांग पेंशन योजना के फायदे - फोटो : istock
Divyang Pension Yojana Benefits: जो लोग जरूरतमंद हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है। फिर चाहे वो राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही समाज के विभिन्न वर्गों को अलग-अलग तरह की योजनाओं के जरिए मदद पहुंचाते हैं। ऐसी ही एक योजना है दिव्यांग पेंशन योजना, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत यूपी सरकार पात्र लोगों को हर माह एक हजार रुपये की पेंशन दे रही है। तो चलिए इस योजना के बारे में विस्तार से जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिव्यांग पेंशन योजना के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कौन उठा सकता है लाभ?
  • जो किसी कारणवश अपने शारीरिक अंग को खो चुके हैं
  • वो दिव्यांगजन जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं
  • इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों की सालाना आय 46 हजार 80 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
विज्ञापन

3 of 5
दिव्यांग पेंशन योजना के फायदे - फोटो : Pixabay
  • वहीं शहरी इलाकों में रहने वाले दिव्यांगों की सालाना आय 56 हजार 460 रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  • इसके लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए
  • आप उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी हों
  • जो लोग 40 फीसदी या उससे अधिक दिव्यांग हैं।

4 of 5
दिव्यांग पेंशन योजना के फायदे - फोटो : Istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं, तो आप भी इस पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले सामाजिक कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट sspy-up.gov.in/HindiPages/index_h.aspx पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांग पेंशन योजना के फायदे - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन करते समय अपनी जरूरी जानकारी भरनी है
  • अब आपको दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • इसके बाद आपको ई-पेमेंट करनी है
  • आवेदन अप्रूव होने के बाद आपको हर महीने योजना का लाभ मिलने लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें