e-Challan Check: अगर आप भी वाहन चलाते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। ऐसा इसलिए ताकि आपकी गाड़ी का चालान न कटे। अगर आप चार पहिया गाड़ी चला रहे हैं तो सीट बेल्ट जरूर पहनें, तय स्पीड में गाड़ी चलाएं और गाड़ी के पूरे कागज रखें। ठीक ऐसे ही दोपहिया वाहन में भी ध्यान देना होता है जिसमें हेलमेट पहनना जरूरी होता है।
आजकल चालान सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ही नहीं काटती बल्कि, अब रेड लाइट और सड़कों पर कई जगहों पर कैमरे लगे हैं। इन कैमरों से ओवर स्पीड, सीट बेल्ट न लगाने, हेलमेट न पहनने जैसे अन्य कारणों के लिए चालान काटा जा सकता है। इसलिए आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ये चेक कर लें कि कहीं आपकी गाड़ी का भी तो चालान नहीं कटा है। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...