Ayushman Card Eligibility: अगर आपने अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है और ये पता भी नहीं है कि आपका नाम योजना में है या नहीं, तो इसके लिए आपको किसी सरकारी या गैर-सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है।
दरअसल, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलती है। योजना के तहत पात्र परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य कवर मिलता है, लेकिन क्या आपका नाम इस योजना में है या नहीं? चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं...