फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: किन-किन अस्पतालों में होता है आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज? यहां करें पता

Sun, 11 May 2025 06:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं। इनमें से एक सवाल यह है कि आयुष्मान कार्ड से किन-किन अस्पतालों में आप अपना इलाज करवा सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
How to check ayushman bharat yojana hospital list - फोटो : Freepik.com
How to check ayushman bharat yojana hospital list: भारत एक विशाल जनसंख्या वाला देश है, जहां पर अधिकांश आबादी आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अगर किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी हो जाए, तो इलाज में उनका काफी ज्यादा खर्च हो जाता है। कई बार तो पैसे न होने की वजह से वे अपना ठीक ढंग से इलाज भी नहीं कर पाते हैं। वहीं कई बार इलाज का खर्चा इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उन्हें कर्ज तक का सहारा लेना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। यह भारत सरकार का एक ऐतिहासिक कदम था, जिसके अंतर्गत देश में करोड़ों लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। देश में अब तक लाखों लोग इस स्कीम का लाभ ले चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How to check ayushman bharat yojana hospital list - फोटो : Freepik
अक्सर लोगों के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं। इनमें से एक सवाल यह है कि आयुष्मान कार्ड से किन-किन अस्पतालों में आप अपना इलाज करवा सकते हैं? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी विषय की जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How to check ayushman bharat yojana hospital list - फोटो : Freepik

आयुष्मान कार्ड से किन-किन अस्पतालों में आप अपना इलाज करवा सकते हैं?

  • आयुष्मान कार्ड की मदद से देश के सभी अस्पतालों में इलाज नहीं कराया जा सकता है।
  • इस कार्ड की सहायता से आप केवल उन्हीं अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं, जो इस योजना के पैनल में शामिल हैं।

4 of 5
How to check ayushman bharat yojana hospital list - फोटो : Freepik
  • आयुष्मान भारत योजना के पैनल में कौन-कौन से अस्पताल शामिल हैं इस बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आपको इस स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर विजिट करना है।
  • वहां दाईं तरफ सबसे ऊपर "Find Hospital" का एक विकल्प आएगा, आपको उस पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to check ayushman bharat yojana hospital list - फोटो : Freepik
  • इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा।
  • वहां आपको पूछी गई सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी है।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आप आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके क्षेत्र में किन अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें