Google Account Security Check: आजकल हमारा पूरा पर्सनल और प्रोफेशनल डेटा जैसे जीमेल, गूगल फोटोज, कॉन्टैक्ट्स और यूट्यूब हिस्ट्री हमारे गूगल अकाउंट से जुड़ा होता है। कई बार हम अपने दोस्तों के फोन, ऑफिस के कंप्यूटर या किसी साइबर कैफे में अपना गूगल अकाउंट खोल तो लेते हैं, लेकिन काम खत्म होने के बाद उसे लॉग आउट करना भूल जाते हैं।
ऐसी लापरवाही से आपके निजी डेटा का गलत इस्तेमाल हो सकता है और अकाउंट हैक होने का खतरा बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि गूगल अपने यूजर्स को यह जांचने की सुविधा देता है कि उनका अकाउंट किन-किन डिवाइसेज में खुला हुआ है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं।