फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आपका आधार कार्ड कहीं नकली तो नहीं? इस आसान तरीके से करें पता

Thu, 08 Aug 2024 05:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : संवाद
Aadhaar Card: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। आधार कार्ड आने के बाद देश में कई क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इसकी मदद से आज के समय विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ बिना रुकावट सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। स्कूलों में बच्चों का एडमिशन कराने से लेकर बैंक खुलवाने लगभग हर जगह आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड में हमारी डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। वहीं समय समय पर आधार कार्ड से जुड़े फर्जीवाड़े भी सामने निकलकर आते रहते हैं। आपको हमेशा अपना आधार कार्ड यूआईडीएआई के आधिकारिक सेंटर पर जाकर बनवाना चाहिए। ऐसा न करने पर आप फर्जीवाड़े का शिकार हो सकते हैं और नकली आधार कार्ड बनाकर आपको दिया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
अगर आप इस बारे में जाना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली? तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड की वास्तविकता के बारे में पता कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
इसके लिए आपको यूआईडीएआई की इस https://myaadhaar.uidai.gov.in/check-aadhaar-validity वेबसाइट पर विजिट करना है। इसके बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Istock
यहां आपको अपने 12 अंकों के आधार नंबर को दर्ज करना है। 12 अंकों के आधार नंबर को दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड फिल करना है। इसके बाद आपको प्रोसीड के बटन पर क्लिक करना है। 

Car Mileage Tips: आपकी कार दे रही है कम माइलेज, तो तुरंत करें ये काम बढ़ सकता है एवरेज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : istock
अगर आपका आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा प्रमाणित है इस स्थिति में स्क्रीन पर Exist "ये मौजूद है" लिखा आ जाएगा। इस तरह आप आसानी से अपने आधार कार्ड की प्रमाणिकता की जांच कर सकते हैं।

IRCTC: सस्ते में केरल घुमा रहा है आईआरसीटीसी, ये 4 जगहें खूबसूरती में विदेशों को भी देती हैं मात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें