How To Check Aadhaar Authentication History: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। अगर आपको किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो। ऐसे में आधार कार्ड की खास जरूरत होती है। आधार कार्ड आने के बाद सरकारी और निजी क्षेत्र के कई कामकाज में पारदर्शिता आई है। यही नहीं नौकरी करते समय या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराते वक्त भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारियां दर्ज होती हैं। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक्ल जानकारी होती हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है इन दिनों आधार कार्ड का दुरुपयोग खूब किया जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां व्यक्ति की बिना जानकारी के उसके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल हो रहा है या नहीं।