फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card: बड़ी आसानी से बदला जा सकता है पैन कार्ड पर फोटो और सिग्नेचर, जानिए क्या है प्रक्रिया

Mon, 01 May 2023 02:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to change photo and signature on PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया
How to change photo and signature on PAN Card: आज के समय पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। इस कार्ड में हमारी कई जरूरी जानकारी दर्ज होती हैं। इस कार्ड को इनकम टैक्स विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड की सहायता से वित्तीय ट्रांजैक्शन और टैक्स इवेजन का आसानी से पता लगाया जा सकता है। आज के समय नौकरी, बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर कई जरूरी जगहों पर पैन कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को पड़ रही है। पैन कार्ड के बिना हमारे कई काम अधूरे रह जाते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि पैन कार्ड पर हमारी फोटो काफी धुंधली होती है। ऐसे में अगर आप अपने पैन कार्ड पर फोटो और सिग्नेचर को बदलना चाहते हैं। ऐसे में यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उस प्रोसेस के बारे में, जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी फोटो और सिग्नेचर को पैन कार्ड पर बदल सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to change photo and signature on PAN Card - फोटो : सोशल मीडिया
इसके लिए सबसे पहले आपको इस वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर विजिट करना है। इसके बाद आपको एप्लीकेशन टाइप में Change or correction in Existing PAN Data के विकल्प का चयन करना है। 

Indian Railways: ऐसे करेंगे तत्काल ट्रेन टिकट बुक, तो 90 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी ट्रेन टिकट बुक होने की संभावना
विज्ञापन

3 of 5
How to change photo and signature on PAN Card - फोटो : amar ujala
कैटेगरी मेन्यु में Individual ऑप्शन का चयन करें। नेक्स्ट स्टेप पर सभी जरूरी जानकारी को फिल करके सबमिट करना है। इसके बाद पैन एप्लीकेशन में आगे बढ़ते हुए KYC के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। यहां आपको Photo Mismatch और Signature Mismatch के विकल्प दिखाई देंगे।

4 of 5
How to change photo and signature on PAN Card - फोटो : अमर उजाला
आपको Photo Mismatch पर क्लिक करना है। नेक्स्ट स्टेप पर पिता और माता का नाम दर्ज करके Next बटन पर क्लिक करना है। इसके बाद सभी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करने के बाद पहचान प्रमाणपत्र, एड्रेस प्रूफ और Date Of Birth को अटैच करना है। अंत में डिक्लरेशन बॉक्स को टिक करके सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to change photo and signature on PAN Card - फोटो : Amar Ujala
फोटो और सिग्नेचर को अपडेट करने के लिए आपको 101 रुपये का आवेदन शुल्क देना है। इसके बाद आपको 15 अंकों का एक अक्नोलॉजमेंट नंबर मिलेगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको एप्लीकेशन के प्रिंटआउट को इनकम टैक्स पैन सर्विस यूनिट भेजना है। आप अक्नोलॉजमेंट नंबर से अपने एप्लीकेशन को ट्रैक कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें