Change Aadhaar Card Photo: अगर आपको आज के समय में कोई सरकारी या फिर गैर-सरकारी काम करवाने हैं, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत तो पड़ती ही है। सिम कार्ड लेने से लेकर, स्कूल में दाखिला लेने और बैंक में खाता खुलवाने जैसी चीजों के लिए आधार का पास में होना जरूरी है। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड एक अहम दस्तावेज है। आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक दोनों जानकारी होती है। इसमें एक फोटो भी होता है, जिसे आमतौर पर लोग बदलवाना चाहते हैं क्योंकि ये काफी पुराना होता है। पर ज्यादातर लोगों को ये पता ही नहीं होता कि वो अपने आधार कार्ड की फोटो कैसे बदलवा सकते हैं। पर कोई नहीं आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं। तो चलिए आधार कार्ड में फोटो बदलवाने के तरीके के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...