Aadhaar Card Mobile Number: आधार कार्ड को अगर आज के समय का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट कहा जाए तो शायद इसमें कोई दो राय न हो? क्योंकि लगभग सभी सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है।
आधार कार्ड में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी के अलावा आधार से एक मोबाइल नंबर भी लिंक होता है, लेकिन अगर आप किसी कारण से आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना चाहते हैं तो आप घर बैठे नंबर बदल सकते हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे घर बैठे आधार से लिंक मोबाइल नंबर बदलवा सकते हैं...