How to book covid 19 booster dose slot: चीन समेत दुनिया के कई देशों में कोरोना का खतरा फिर से मंडराने लगा है। कई देशों में स्थिति काफी खराब हो गई है। कोरोना के नए वेरिएंट आने के बाद कई देश सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठा रहे हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ बैठक भी की। इसके अलावा आज दोपहर 3:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस पर समीक्षा बैठक करेंगे। भारत में कोरोना के नए वेरिएंट BF - 7 के चार नए मामले मिले हैं। ऐसे में स्थिति को गंभीर होने से रोकने के लिए देश के भीतर कई कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं अगर आपने अब तक कोविड बूस्टर डोज को नहीं लगाया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसे लगवा लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप कोविड की बूस्टर डोज के लिए स्लॉट को बुक कर सकते हैं।