फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसआरटीसी: घर बैठे बुक कर सकते हैं रोडवेज बस टिकट, जान लेंगे तरीका तो मिल सकती है पसंदीदा सीट

Tue, 30 May 2023 12:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
BooK UPSRTC Roadways Bus: आपको कभी न कभी किसी न किसी काम के लिए यात्रा तो करनी ही पड़ती होगी। कभी कोई दफ्तर के काम से, कभी किसी रिश्तेदार के वहां, तो कभी कहीं घूमने के लिए आदि। ऐसे में लोग अलग-अलग वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। कोई प्लेन से, कोई ट्रेन से, तो कोई अपनी कार आदि से यात्रा करता है। लेकिन कई बार लोगों को बस से भी यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में अगर आपको भी कभी बस से यात्रा करनी पड़ रही है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से टिकट बुक कर सकते हैं और अपनी पसंदीदा सीट चुन सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपको उत्तर प्रदेश में कहीं जाना है, तो आपको यूपीएसआरटीसी की बस से यात्रा करनी पड़ती है। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे ये टिकट बुक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे बुक कर सकते हैं घर बैठे बस टिकट:-

स्टेप 1
  • आप अगर बस से यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको टिकट बुक करने के लिए वहां की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होता है
  • जैसे- यूपी के लिए बस बुक करने के लिए आपको यूपीएसआरटीसी की आधिकारिक वेबसाइट onlineupsrtc.co.in/#/home पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको यहां पर पहले वो जगह चुननी है जहां से आपको बस पकड़नी है
  • अब आपको अपना गंतव्य वाला स्थान चुनना है
  • फिर आपको वो तारीख चुननी है, जिसमें आपको यात्रा करनी है

4 of 5
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको 'Check Availability' पर क्लिक करना है
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने बसों की लिस्ट खुल गई है
  • यहां आप बस की टाइमिंग, किराया और सीट के बारे में जानकारी ले पाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन बस की सीट बुक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको गेस्ट यूजर पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है
  • फिर मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें
  • इसके बाद अपनी पसंद की सीट चुन लें और पैसेंजर की जानकारी यहां भर दें
  • अब पे नाउ पर क्लिक करके पेमेंट करें और इसके बाद आपकी बस टिकट बुक हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें