फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Centre: जाना है आधार केंद्र तो घर बैठे ऐसे ले सकते हैं अपॉइंटमेंट, बच सकते हैं बार-बार चक्कर लगाने से

Fri, 12 Sep 2025 04:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhar Card Ki Appointment Kaise Book Karein: अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में किसी तरह की कोई चीज अपडेट करवाना है तो आप आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं। जहां के लिए आपको पहले अपॉइंटमेंट लेनी होती है।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें? - फोटो : Adobe Stock
Book Appointment of Aadhaar Card: हमें जब भी कोई काम करवाना होता है तो हमसे कई तरह के दस्तावेज मांगे जाते हैं। ऐसा नहीं कि ये सिर्फ सरकारी कामों के लिए होता है बल्कि, कई बार गैर-सरकारी कामों के लिए भी कई तरह के दस्तावेज लगते हैं। जैसे, हमारे पास एक दस्तावेज है आधार कार्ड जिसकी जरूरत हमें अलग-अलग कामों के लिए पड़ती ही रहती है। बैंक से जुड़े काम हो या पीएफ से जुड़ा काम हो, अपनी पहचान बतानी हो या सिम कार्ड खरीदना हो आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है।

पर इन सबके बीच कई बार आधार में कोई गलती होती है जिसे ठीक करवाना होता है या किसी को अपना एड्रेस बदलवाना होता है या किसी को अपने आधार कार्ड से नया मोबाइल नंबर लिंक करवाना होता है आदि। ऐसे में उन्हें आधार सेवा केंद्र जाना होता है जिसका अपॉइंटमेंट आप घर बैठे ले सकते हैं यानी आपको बार-बार आधार केंद्र नहीं जाना पड़ता। तो चलिए जानते हैं अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें? - फोटो : Adobe Stock
पहले इन बातों को जान लें
  • अगर आपको भी आधार से जुड़ा कोई काम है तो इसके लिए आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जा सकते हैं
  • इसके लिए आपको पहले अपॉइंटमेंट लेनी होती है और जिस दिन की अपॉइंटमेंट मिलती है, उस दिन आपको केंद्र पर जाना होता है
  • आप अपॉइंटमेंट घर बैठे ही ले सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें? - फोटो : Adobe Stock
आधार सेवा केंद्र की अपॉइंटमेंट लेने का तरीका:-

स्टेप 1
  • आधार केंद्र के लिए अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई के इस आधिकारिक लिंक https://appointments.uidai.gov.in/bookappointment.aspx पर जाना होता है
  • यहां पर आपको दो ऑप्शन दिखेंगे जिसमें पहला है "Book an Appointment at UIDAI run Aadhaar Seva Kendra"

4 of 5
आधार कार्ड सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • वहीं, दूसरा ऑप्शन है "Book an Appointment at Registrar run Aadhaar Seva Kendra"
  • आप जिस ऑप्शन को चाहे वो चुन सकते हैं
  • इसके बाद आपको "Proceed to book appointment" वाले बटन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको मोबाइल नंबर ओटीपी या ईमेल ओटीपी में से कोई एक चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट कैसे लें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको यहां पर अपनी कुछ जानकारी भरनी है जैसे, अपना नाम, मोबाइल नंबर आदि भरना है
  • फिर स्क्रीन पर दिए हुए कैप्चा कोड को भी भरें और सेंड ओटीपी वाले बटन पर क्लिक करें
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आया होगा उसे आए हुए ओटीपी को भरें और फिर सबमिट वाले बटन पर क्लिक कर दें
  • इसके बाद आपको अपॉइंटमेंट मिल जाती है और जिस दिन की अपॉइंटमेंट मिली है उस वक्त आप आधार सेवा केंद्र जा सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें