फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ads Blocker: अगर आप भी हैं मोबाइल पर आने वाले विज्ञापन से परेशान, तो ऐसे करें हमेशा के लिए ब्लॉक

Fri, 17 Mar 2023 09:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
Ad Blocker: आज के समय में अगर आपको कुछ भी काम करना है, तो ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है क्योंकि आपके पास मोबाइल फोन जो होता है। घर बैठे शॉपिंग करनी हो, खाना ऑर्डर करना हो, कोई फिल्म देखनी हो, बैंक का काम करना हो आदि। ऐसे कई काम मोबाइल की मदद से मिनटों में हो जाते हैं। वहीं, आपने ये ध्यान जरूर दिया होगा कि जब आप इंटरनेट पर कुछ काम कर रहे होते हैं, तो वहां उस दौरान कई पॉप अप एड्स आ जाते हैं जिनकी वजह से काफी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में अगर आप मोबाइल पर आने वाले इन विज्ञापनों को ब्लॉक करना चाहते हैं, तो ऐसा हो सकता है। तो चलिए बिना देरी के जानते हैं कि आप कैसे विज्ञापनों को ब्लॉक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
क्या हो सकते हैं विज्ञापन ब्लॉक?
  • इंटरनेट पर काम के दौरान ये विज्ञापन आ जाते हैं, जिससे काफी दिक्कतें होती हैं। पर सवाल ये है कि क्या ये विज्ञापन ब्लॉक हो सकते हैं? तो इसका जवाब हां है। इसके लिए आपको बस अपने एंड्रॉयड मोबाइल में प्राइवेट डीएनएस ऑप्शन को खोजना है। आजकल के ये सभी एंड्रॉयड फोन में आ रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
फॉलो करना होगा ये प्रोसेस:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपने मोबाइल में विज्ञापनों को ब्लॉक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको डीएनएस सर्च करना है
  • जैसे ही आपको ये ऑप्शन मिले, तो इस पर क्लिक करें जिसके बाद आपको तीन विकल्प मिलेंगे

4 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इनमें ऑफ, ऑटो और प्राइवेट DNS प्रोवाइडर होस्ट नेम शामिल हैं, जिसमें से आपको प्राइवेट डीएनएस प्रोवाइडर के होस्ट नेम के विकल्प को चुनना है
  • यहां पर आपको अपना डीएनएस होस्ट नेम प्रोवाइडर दर्ज करने का एक कॉलम मिलेगा
  • जहां पर आपको बिना कोट्स और हिट सेव के 'dns.adguard.com' टाइप करके दर्ज करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल पर आने वाले विज्ञापनों को ब्लॉक करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपका मोबाइल adguard के DNS सर्वर का उपयोग करेगा
  • इसके बाद आपके मोबाइल में किसी भी तरह के कोई विज्ञापन नहीं आएंगे
  • बस यहां ये जान लें कि इस ट्रिक से यूट्यूब और स्पोटिफाई जैसे प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों को ब्लॉक नहीं किया जा सकता
  • वहीं, आप इस प्राइवेट डीएनएस को ब्लॉक करना चाहते हैं, तो इसके लिएर आपको डीएनएस सेटिंग में जाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें