फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन चोरी होने पर 'संचार साथी' पोर्टल से कैसे ब्लॉक करें मोबाइल? जानिए पूरी प्रक्रिया

Thu, 22 Oct 2026 02:32 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्मार्टफोन गायब होने पर संचार साथी पोर्टल पर जाकर 'ब्लॉक लास्ट ऑर स्टोलेन मोबाइल' के विकल्प को चुनें।
फोन की जानकारी, एफआईआर डिटेल्स और अपनी पर्सनल जानकारी भरकर फॉर्म सबमिट करें।
जैसे ही चोर आपके फोन को इस्तेमाल करेगा आपको उसे ट्रैक कर सकेंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
संचार साथी पोर्टल मोबाइल ब्लॉक - फोटो : AI
CEIR Portal Mobile Tracking Online: आज के समय में अधिकतर लोगों के लिए स्मार्टफोन उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। हमारे फोन में कई निजी जानकारी से लेकर हमारी गाढ़ी कमाई से जुड़े बैंक डिटेल्स भी रहते हैं। ऐसे में जब किसी का फोन गायब होता है तो ये उसके लिए बड़ी परेशानी की बात होती है, क्योंकि फोन में हमारी कई निजी जानकारियां और बैंकिंग डिटेल्स सुरक्षित रहती हैं।

ऐसे में डर रहता है कि कोई गलत व्यक्ति इसका दुरुपयोग न कर ले। इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने 'संचार साथी' पोर्टल लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल को हमेशा के लिए ब्लॉक कर सकते हैं। इसके जरिए पुलिस और सरकार के सिस्टम में आपका फोन ट्रैक होना भी शुरू हो जाता है। आइए इस लेख में सरल भाषा में जानते हैं कि इस पोर्टल का इस्तेमाल करके कैसे आप अपने मोबाइल को ब्लॉक कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
आधिकारिक वेबसाइट पर कैसे जाएं?
  • इस पूरी प्रक्रिया को शुरू करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में आधिकारिक वेबसाइट sancharsaathi.gov.in को खोलें।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'ब्लॉक लास्ट ऑर स्टोलेन मोबाइल' यानी खोया या चोरी हुआ मोबाइल ब्लॉक करें वाले महत्वपूर्ण विकल्प पर क्लिक करना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
फॉर्म में कौन-कौन सी जानकारियां भरनी होती हैं?
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक ऑनलाइन फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको मोबाइल नंबर, आईएमईआई नंबर, फोन का ब्रांड और मॉडल जैसी सभी जरूरी जानकारियां दर्ज करनी होंगी।
  • इसके अलावा पुलिस थाने में दर्ज कराई गई एफआईआर की कॉपी, खरीदे हुए मोबाइल का इनवॉयस और अपनी व्यक्तिगत पहचान की जानकारी भी सही-सही भरनी पड़ती है।

4 of 5
संचार साथी एप - फोटो : अमर उजाला
फॉर्म सबमिट करके रिक्वेस्ट आईडी कैसे पाएं?
  • सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज अपलोड करने के बाद डिक्लेरेशन बॉक्स को टिक करके फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के तुरंत बाद आपको एक यूनिक 'रिक्वेस्ट आईडी' प्राप्त होगी, जिसे आपको भविष्य के लिए सुरक्षित संभाल कर रखना बेहद जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संचार साथी - फोटो : Sanchar Sathi
फोन ब्लॉक होने के बाद आगे क्या होता है?
  • यह पूरी प्रक्रिया पूरी होते ही आपका चोरी हुआ फोन सरकारी सिस्टम में हमेशा के लिए ब्लॉक हो जाता है और सुरक्षा एजेंसियां उसे ट्रेस करना शुरू कर देती हैं।
  • आप अपनी उसी रिक्वेस्ट आईडी के जरिए समय-समय पर अपने फोन के स्टेटस की स्थिति को आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें