फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud Alert: सावधान! भूलकर भी न करें ये पांच काम, वरना खाली को सकता है बैंक खाता

Wed, 16 Feb 2022 10:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
मौजूदा समय में हम तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ चुके हैं। मतलब अब हर एक चीज हम घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए कर लेते हैं। फिर चाहे वो खरीदारी करनी हो या फिर घर बैठे खाना ऑर्डर करना हो। मोबाइल के जरिए आज के समय में लोग अपने लगभग सभी काम निपटा लेते हैं। ऐसा ही एक काम है बैंकिंग से जुड़ा हुआ, जिसे लोग इंटरनेट की मदद से अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर ही निपटा लेते हैं। किसी को पैसे भेजने हो, एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना हो आदि सबकुछ एक क्लिक में हो जाता है। लेकिन इन सबके बीच साइबर अपराध भी काफी ज्यादा बढ़ा है। दुनिया के बैंक इसका लगातार सामाना करते हैं। वहीं, फिशिंग ईमेल के रूप में आपकी बैंकिंग जानकारियां चुराने की कोशिशें होती रहती हैं। ऐसे में कई लोग धोखा जा जाते हैं और इसकी वजह से उन्हें भारी चपत तक लग जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको कौन सी गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
पहली गलती
  • दरअसल, आपको कभी भूलकर भी किसी स्पैम मेल को नहीं खोलना है। ऐसी ईमेल को तुरंत डिलीट कर दें। वहीं, अगर आपसे निजी या वित्तीय जानकारी को कंफर्म करने या भरने के लिए कहा जा रहा है, तो सावधान हो जाए। ऐसा करके जालसाज आपको ठग सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
दूसरी गलती
  • अगर किसी अनजान शख्स ने आपको ईमेल भेजा है, और इसमें वो आपको किसी लॉटरी या किसी लिंक पर क्लिक करने को कहता है। तो ऐसे में आपको गलती से भी ऐसा नहीं करना है। लिंक पर क्लिक करते ही आपकी जानकारियां थर्ड पार्टी के पास जा सकती है।

4 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
तीसरी गलती
  • अगर कोई आपको व्हाट्सएप, ईमेल या मैसेज के जरिए किसी एप का लिंक भेजता है, और इसे डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। तो ऐसे में आपको इस लिंक से कोई भी एप डाउनलोड नहीं करना है, क्योंकि इस तरह के एप को आपकी बैंकिंग जानकारी चुराने के लिए बनाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
चौथी गलती
  • कभी भी अपने मोबाइल फोन या अपने पर्सनल कंप्यूटर के अलावा किसी अन्य सिस्टम में ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से आपकी जानकारी उस सिस्टम में सेव हो सकती हैं, जिनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है। कहीं भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते समय देखें कि वेबसाइट का एड्रेस सुरक्षित है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके - फोटो : istock
पांचवी गलती
  • कई लोग किसी एप को इंस्टॉल करते समय या कॉल पर अपनी बैंकिंग जानकारी जैसे- एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, सीवीवी और ओटीपी जैसी जानकारियां साझा कर देते हैं। लेकिन यहां जानना जरूरी है कि बैंक या बैंक कर्मचारी कभी भी किसी भी हालत में आपसे ये गोपनीय जानकारी नहीं मांगता है। इसलिए इन्हें भूलकर भी शेयर न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें