आज के समय ऑनलाइन शॉपिंग के लिए लोगों में काफी ज्यादा क्रेज है। वो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर चल रहे आकर्षक डील्स और ऑफर्स को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वहीं, कई सारे लोग खासतौर पर आने वाले सभी ऑफर्स का इंतजार करते रहते हैं, क्योंकि जब भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई सेल या आकर्षक ऑफर आता है, तो लोग उस दौरान काफी ज्यादा शॉपिंग करते हैं। सेल के दौरान शॉपिंग करने पर लोगों को बंपर डिस्काउंट के साथ-साथ अच्छे और ब्रांडेड चीजों पर भी बेहतरीन ऑफर्स मिल जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कई बार लोगों के साथ ऑनलाइन सेल और ऑफर्स के चक्कर में ठगी भी हो जाती है? वो लोग बेहतर और आकर्षक और सस्ते ऑफर्स के चक्कर में शातिर साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं, जिसके बाद उनके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...