फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips: अगर आप भी करते हैं सेल और ऑफर्स का इंतजार, तो भूलकर न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकते हैं ठगी के शिकार

Thu, 07 Apr 2022 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन चीजों का ध्यान रखें - फोटो : istock
आज के समय ऑनलाइन शॉपिंग के लिए लोगों में काफी ज्यादा क्रेज है। वो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर चल रहे आकर्षक डील्स और ऑफर्स को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित रहते हैं। वहीं, कई सारे लोग खासतौर पर आने वाले सभी ऑफर्स का इंतजार करते रहते हैं, क्योंकि जब भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई सेल या आकर्षक ऑफर आता है, तो लोग उस दौरान काफी ज्यादा शॉपिंग करते हैं। सेल के दौरान शॉपिंग करने पर लोगों को बंपर डिस्काउंट के साथ-साथ अच्छे और ब्रांडेड चीजों पर भी बेहतरीन ऑफर्स मिल जाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि कई बार लोगों के साथ ऑनलाइन सेल और ऑफर्स के चक्कर में ठगी भी हो जाती है? वो लोग बेहतर और आकर्षक और सस्ते ऑफर्स के चक्कर में शातिर साइबर ठगों के जाल में फंस जाते हैं, जिसके बाद उनके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाती है। इसलिए आपके लिए ये जानना जरूरी है कि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान आपको कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन चीजों का ध्यान रखें - फोटो : istock
किसी थर्ड पार्टी लिंक से न करें खरीदारी
  • अक्सर लोग एक थर्ड पार्टी लिंक व्हाट्सएप्प ग्रुप में भेज देते हैं, जिसमें लकी ड्रॉ और बंपर ऑफर्स को लेकर आकर्षित किया जाता है। ऐसे में लिंक फॉरवर्ड होते ही कई सारे लोग इस पर क्लिक कर देते हैं, जिससे उनके फोन में ऑटोमैटिक एप इंस्टॉल हो जाता है, जो आपके सारे पासवर्ड हैक कर लेता है।
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन चीजों का ध्यान रखें - फोटो : istock
  • इसलिए ऐसे लिंक्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस तरह के लिंक पर जाने से आपकी सारी जानकारी जालसाजों के पास चली जाती है। इसके बाद ये आपके पीठ पीछे आपके बैंक खाते से रकम उड़ा लेते हैं।

4 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन चीजों का ध्यान रखें - फोटो : istock
पेमेंट की जानकारी सेव न करें
  • कई बार लोग अपने ऑनलाइन पेमेंट से जुड़ी सारी जानकारी शॉपिंग साइट्स या लिंक द्वारा खुलने वाली विंडो पर सेव कर देते हैं। ऐसे में आपकी सारी डिटेल्स दूसरों के पास पहुंच जाती हैं और इसके बाद इसका इस्तेमाल करके जालसाज आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। इसलिए ऐसा न करें।
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन चीजों का ध्यान रखें - फोटो : istock
अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें
  • कभी भी इन लिंक्स के जरिए अपनी गोपनीय जानकारी जैसे ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक की जानकारी शेयर नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने आप ऑनलाइन ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन चीजों का ध्यान रखें - फोटो : istock
पासवर्ड की जगह ओटीपी का करें इस्तेमाल
  • आप कभी ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान अपना वास्तविक पासवर्ड शेयर न करें। इसकी जगह आप ओटीपी वाले ऑप्शन का चयन कर सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन शॉपिंग सिर्फ भरोसेमंद साइट्स से ही करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें