घर बनाना हर एक इंसान का सबसे प्यारा सपना होता है। इसलिए वो जीवन में काफी ज्यादा मेहनत करता है, ताकि वो एक दिन खुद का घर बना सके। मेट्रोपॉलिटन शहरों और बड़े-बड़े महानगरों में आज भी कई सारे लोग किराए के घरों में रहते हैं, मगर अपना घर तो अपना ही होता है। इंसान के इसी सपने को पूरा करने के लिए सरकारें भी अपना योगदान देती रहती हैं। वो समय-समय पर कई सारी योजनाओं की शुरुआत करती है, जो आपके खुद का घर होने की चाहता को पूरा करने में मदद करते हैं। ऐसी ही एक जन लाभकारी योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना, जिसके तहत देश के कई सारे लोगों को खुद का घर बनाने में काफी मदद मिली है। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आज हम आपको इस योजना के लिए कैसे आवेदन करना है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...