Free Silai Machine Yojana: जहां एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाती हैं, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार सभी देशवासियों के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं चलाती हैं। शहरों से लेकर दूर-दराज गांवों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इनमें स्वास्थ्य, रोजगार, शिक्षा और पेंशन जैसी कई तरह की अन्य योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक मुफ्त सिलाई मशीन योजना भी है, जिसके अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा पात्र महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो चलिए आपको इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...