फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड? तो इस सरल तरीके से कर सकते हैं आवेदन

Sat, 13 Aug 2022 11:03 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या हैं - फोटो : Amar Ujala
Apply Aysuhman Card: हमारे देश में ऐसे लोगों की काफी संख्या नजर आती है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में ये लोग बीमारी के दौरान अपने इलाज पर खर्च नहीं कर पाते हैं। इसलिए भारत सरकार ने इस बात को ध्यान में रखते हुए कि गरीब से गरीब व्यक्ति को भी मुफ्त इलाज मिल सके। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना लेकर आए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसमें 5 लाख रुपये का कवर मिलता है। इसलिए कार्डधारक 5 लाख रुपये तक का अपना इलाज मुफ्त में करवा सकता है। लेकिन अब भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस कार्ड को बनवाने के प्रोसेस के बारे में नहीं पता है। अगर आप भी अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसे बनवाने के तरीके के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या हैं - फोटो : istock
ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं और मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है। फिर यहां आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को जमा करवाना है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या हैं - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर केंद्र पर मौजूद अधिकारी दस्तावेजों का सत्यापन करेगा, और जब ये दस्तावेज सही पाए जाएंगे तो आपके आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या हैं - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • आवेदन पूरा होते ही पंजीकरण की जानकारी आपको अधिकारी दे देगा। फिर सफलतापूर्वक आवदेन होने के 10-15 दिनों के बाद जनसेवा केंद्र से आप आयुष्मान भारत योजना का गोल्डन कार्ड ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या हैं - फोटो : istock
पात्रता जरूर जान लें
  • आपके लिए जरूरी है कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता जरूर जान लें। अगर आपका कच्चा मकान है, परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, भूमिहीन व्यक्ति है, आवेदक अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है, दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोग, ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग, निराश्रित, आदिवासी आदि है, तो ही आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें