फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Ujjwala Yojana: मुफ्त में मिलेगा आपको गैस सिलेंडर, ऐसे करें पीएम उज्ज्वला योजना में आवेदन

Thu, 22 Aug 2024 03:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gas cylinder new - फोटो : istock
How To Register In PM Ujjwala Yojana: देश के सीमांत इलाकों में रहने वाली आज भी कई महिलाएं ऐसी हैं, जो खाना बनाने के लिए पारंपरिक संसाधनों का उपयोग करती हैं। गौर करने वाली बात है कि उपलों और लकड़ियों को जलाकर खाना पकाने से धुंआ काफी ज्यादा होता है। इस कारण महिलाओं को श्वास संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में गरीब महिलाओं को सरकार मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ दे रही है। अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ लेना चाहती हैं तो आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्कीम के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ ले सकती हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
gas cylinder new - फोटो : istock
स्कीम का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको Apply For New Ujjwala 2.0 Connection के विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
gas cylinder new - फोटो : istock
इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें आपको कई विकल्प दिखाई देंगे। इसमें आपको अलग-अलग गैस कंपनियों के सिलेंडर को प्राप्त करने की लिंक होगी। यहां आपको उस बॉक्स पर क्लिक करना है, जिस कंपनी का आप सिलेंडर प्राप्त करना चाहते हैं। 

4 of 5
gas cylinder new - फोटो : istock
यह करने के बाद स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको अपना नाम, डिस्ट्रीब्यूटर का नाम, मोबाइल नंबर, पता, पिन कोड आदि जरूरी डिटेल्स को फिल करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Laptop Tips - फोटो : FREEPIK
इन डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको अपने दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना है। यह करने के बाद आपको अप्लाई के बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप आसानी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें