Atal Pension Yojana: बुढ़ापे में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहना हर किसी की चाहत होती है। नौकरी या कारोबार के दौरान कमाई होती रहती है, लेकिन उम्र बढ़ने के साथ नियमित आमदनी का जरिया कम हो सकता है। ऐसे में अगर पहले से ही पेंशन की व्यवस्था कर ली जाए तो आगे चलकर आर्थिक परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार की अटल पेंशन योजना काफी चर्चा में रहती है। इस योजना के तहत निवेश करने वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन मिलती है। खास बात यह है कि पति और पत्नी दोनों इस योजना में अलग-अलग खाता खुलवाकर निवेश कर सकते हैं और पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...