फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC Aadhaar Card: ATM जैसा छोटा बनवा लें अपना आधार कार्ड, खर्च होंगे सिर्फ 75 रुपये; तरीका जानें

Fri, 22 May 2026 02:49 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PVC Aadhaar Card Kaise Banega: क्या आपको भी अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवाना है तो इसका तरीका बेहद आसान है और आप इसे घर बैठे सिर्फ 75 रुपये में बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये का बनता है? - फोटो : Amar Ujala AI
PVC Aadhaar Card Fee And Process In Hindi: आपको कोई सरकारी काम करवाना है या फिर गैर-सरकारी काम करवाना है, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। केवाईसी करवाने से लेकर बैंक खाता खुलवाने और सिम कार्ड लेने जैसे कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड चाहिए होता है।

आप चाहें तो अपने इस आधार कार्ड को एटीएम कार्ड जितना छोटा बनवा सकते हैं यानी पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। चलिए जानते हैं पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका क्या है और आपको इसके लिए कितनी फीस देनी होगी। घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका आप यहां जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये का बनता है? - फोटो : Adobe Stock
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवा सकते हैं?

पहला स्टेप
  • पीवीसी आधार कार्ड को आप घर बैठे बनवा सकते हैं वो भी सिर्फ 75 रुपये में
  • इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • यहां पर आपको सबसे पहले अपनी पसंद की भाषा चुननी है
  • इसके बाद आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना है
विज्ञापन

3 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये का बनता है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • फिर आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना आधार नंबर यहां पर भरें
  • साथ में कैप्चा कोड भी भरें
  • अब आपको 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है

4 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये का बनता है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • फिर आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे भरें
  • इसके बाद आपको सबमिट वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब बारी है पीवीसी आधार कार्ड की फीस भरने की, जो 75 रुपये है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कितने रुपये का बनता है? - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • आप डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई आदि से पेमेंट कर सकते हैं
  • इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा
  • फिर कुछ दिनों के भीतर भारतीय डाक द्वारा आपके घर पर पीवीसी आधार कार्ड आ जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें