फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC Aadhaar Card: क्या बाहर दुकानों से नहीं बनवाना चाहिए PVC आधार कार्ड? नियम जान लें वरना हो सकती है दिक्कत

Thu, 28 May 2026 03:12 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PVC Aadhaar Card Kaha Se Banayein: अगर आपने भी साइबर कैफे या किसी दुकान से पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है, तो जान लें यूआईडीएआई द्वारा ये कार्ड अमान्य घोषित है। इसलिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट से ही पीवीसी आधार कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
1 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कहां से नहीं बनवाना चाहिए? - फोटो : Amar Ujala AI
PVC Aadhaar Card Rules: अगर ये कहा जाए कि आधार कार्ड आज के लिए बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? सरकारी कामों से लेकर गैर-सरकारी कामों तक में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आप चाहें तो आधार कार्ड का पीवीसी आधार कार्ड भी बनवा सकते हैं।

कई लोग अपने नजदीकी साइबर कैफे या उन दुकानों से भी पीवीसी आधार कार्ड बनवा लेते हैं, जो ये काम करते हैं। लेकिन क्या ये सही है? क्या आप किसी भी दुकान से पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं और इस पर नियम क्या कहता है? चलिए जानते हैं पीवीसी आधार कार्ड के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कहां से नहीं बनवाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
क्यों साइबर कैफे से नहीं बनवाना चाहिए पीवीसी आधार कार्ड?
  • साइबर कैफे या किसी दुकान से इसलिए पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवाना चाहिए, क्योंकि ये मान्य नहीं होते 
  • यूआईडीएआई द्वारा ऐसे पीवीसी आधार कार्ड अमान्य घोषित है और ऐसे किसी भी कार्ड को मान्य नहीं माना जाता
  • यूआईडीएआई का इसलिए ऐसा कहना है क्योंकि ऐसे पीवीसी आधार कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है जिसकी वजह से ऐसे पीवीसी आधार कार्ड अमान्य है
विज्ञापन

3 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कहां से नहीं बनवाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
कहां से बनवाएं पीवीसी आधार कार्ड?
  • अगर आपने किसी साइबर कैफे या किसी दुकान से पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है, तो इसे न बवाएं
  • हमेशा यूआईडीएआई की की आधिकारिक वेबसाइट से ही पीवीसी आधार कार्ड बनवाना चाहिए

4 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कहां से नहीं बनवाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?

पहला स्टेप
  • सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है और अपनी भाषा चुनें
  • फिर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आधार नंबर भरें और साथ में कैप्चा भी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीवीसी आधार कार्ड कहां से नहीं बनवाना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अब 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें और फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और 75 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट भरें
  • फिर सबकुछ सही होने पर कुछ दिनों के भीतर आपके एड्रेस पर आपका पीवीसी आधार कार्ड बनकर आ जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें