Post Office Franchise: भारतीय पोस्ट का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। एक रिपोर्ट की मानें, तो भारत में करीब 1.5 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिस हैं। गौरतलब बात है कि इतनी बड़ी संख्या में पोस्ट ऑफिस होने के बाद भी कई इलाकों में डाकघर की कमी है। ऐसे में उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को डाकघर से जुड़ी सुविधाएं उठाने के लिए दूसरी जगह पर जाना होता है। इसी समस्या को देखते हुए पोस्टल डिपार्टमेंट फ्रेंचाइजी स्कीम का संचालन कर रहा है। ऐसे में आप 5 हजार रुपये खर्च करके पोस्ट ऑफिस की फ्रेंचाइजी स्कीम का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत दो तरह की फ्रेंचाइजी स्कीम के विकल्प मिल रहे हैं। इसमें पहला विकल्प फ्रेंचाइजी आउटलेट शुरू करने का है और दूसरा पोस्ट एजेंट बनने का ऑप्शन है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -