फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पहली बार करवाने जा रहे हैं पीएम किसान योजना में पंजीकरण, तो यहां जानें पूरा प्रोसेस

Fri, 18 Aug 2023 11:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Registration Process: भारत सरकार राज्य सरकारों से अलग कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना है। इसी कड़ी में किसानों के लिए केंद्र सरकार एक योजना चलाती है, जिसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सरकार हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये देती है यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की मदद। इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में किसान जुड़े हुए हैं और अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको आवेदन करना होता है जिसकी प्रक्रिया बेहद सरल है और आप इसके बारे में यहां जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इसके बारे में आगे विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
इस तरह से कर सकते हैं योजना में आवेदन:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना में पंजीकरण करना चाहते हैं, तो पहले आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा
  • पोर्टल पर जाने के बाद आपको न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको रूरल फॉर्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फॉर्मर रजिस्ट्रेशन में से किसी एक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करना है 
  • साथ ही अपना राज्य चुन लें, जहां के आप निवासी हैं

4 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • फिर आपको गेट ओटीपी पर क्लिक करना है
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें
  • फिर प्रोसेस फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को चुन लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको अपनी बाकी सारी जानकारी यहां भरनी होती है
  • फिर आधार ऑथेंटिकेशन करवाएं
  • अब आपको अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • आखिर में आपको सेव बटन पर क्लिक कर देना है, और जैसे ही आपका आवेदन स्वीकार होता है आपको स्क्रीन पर एक मैसेज आ जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें