फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yuva Sathi Yojna: इस राज्य में बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेंगे 1,500 रुपये, अप्लाई का तरीका जान लें

Wed, 18 Feb 2026 10:08 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Banglar Yuva Sathi Yojna 2026: युवाओं को सशक्त बनाने के लिए ममता बनर्जी की सरकार ने इस योजना का एलान किया है। आइए आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है? - फोटो : अमर उजाला
Banglar Yuva Sathi Yojna ke Liye Apply Kaise Kare:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनावों से पहले एक नई योजना ‘बांग्लार युवा साथी’ का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता और रोजगार पाने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के तहत सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1,500 रुपये की वित्तीय मदद प्रदान करेगी, ताकि वे अपनी रोज़मर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें और रोजगार की तलाश या कौशल विकास पर ध्यान दे सकें।

ममता बनर्जी ने इसे राज्य में बढ़ती बेरोजगारी को कम करने की दिशा में एक कदम बताया है। सरकार के अनुसार, इसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो अगले पांच वर्षों तक युवाओं को इस वित्तीय मदद का लाभ देगा। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 5
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन की मुख्य तारीख
 
  • बांग्लार युवा साथी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 26 फरवरी 2026 है। 
  • इस दौरान इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

 
विज्ञापन

3 of 5
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन कर सकता है आवेदन?
 
  • ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष तक की उम्र के उन युवाओं को मिलेगा, जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी की हो और जो अभी तक बेरोजगार हैं।
  •  इस योजना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पश्चिम बंगाल का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। 

 

4 of 5
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
युवा साथी योजना' के लिए आवेदन कैसे करें?

'बांग्लार युवा साथी योजना' के तहत आवेदन प्रक्रिया 15 फरवरी 2026 से 26 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार निम्नलिखित तरीकों से आवेदन कर सकते हैं:

विशेष कैंपों के माध्यम से आवेदन-

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां आवेदक अपने आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और उसे भरकर जमा कर सकते हैं। ये कैंप 15 फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन-

उम्मीदवार 'बांग्लार युवा साथी योजना' के आवेदन फॉर्म को आधिकारिक वेबसाइट wbsportsandyouth.gov.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद उसे सही तरीके से भरकर निर्धारित तारीखों के भीतर जमा करना होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांग्लार युवा साथी योजना क्या है? - फोटो : instagram
आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज़
  •  बैंक पासबुक की फोटो कॉपी (लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी)
  •  पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस)
  • 10वीं कक्षा का सर्टिफिकेट
  •  पासपोर्ट साइज फोटो

डिस्क्लेमर- यह जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से प्रदान की गई है। 'बांग्लार युवा साथी योजना' के तहत आवेदन प्रक्रिया, तिथियां, और अन्य संबंधित जानकारी समय-समय पर राज्य सरकार द्वारा अपडेट की जा सकती है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट wbsportsandyouth.gov.in  पर नवीनतम जानकारी और निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। किसी भी प्रकार के आवेदन या योजना से संबंधित प्रश्नों के लिए, कृपया संबंधित सरकारी अधिकारियों से संपर्क करें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें