Ayushman Card: शहर ही नहीं बल्कि दूर-दराज गांवों में रहने वाले जरूरतमंद और गरीब वर्ग के लिए सरकार ने कई तरह की योजनाएं चला रखी हैं। इनके जरिए सरकार लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। बीमा, पेंशन, आवास, रोजगार, भत्ता समेत आर्थिक मदद करने जैसी भी कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' इस योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया और अब मौजूदा समय में कुछ राज्य सरकारें भी इस योजना में जुड़ी हैं, ताकि जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक मुफ्त में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। तो चलिए जानते हैं कि अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो कैसे आवेदन कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...