Ayushman Card Apply Process In Hindi: सरकार अलग-अलग तरह की योजनाओं के जरिए लोगों को लाभ देने का काम करती है। किस योजना से आप जुड़ सकते हैं और किस योजना से आप नहीं जुड़ सकते हैं, ये सब आपको तब पता चलता है जब आप अपनी पात्रता चेक करते हैं। जैसे, अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।
दरअसल, केंद्र सरकार की योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और ये आयुष्मान कार्ड ऐसा होता है जिससे आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आप करवा सकते हैं और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। अगर आपको भी आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो पात्र लोग आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप आवेदन के तरीके के बारे में जान सकते हैं...