फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? सरकार देती है 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज

Mon, 23 Nov 2026 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है
  • आप ऑफलाइन या ऑनलाइन तरीके से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card: बीमारी कब और किसे घेर ले, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कई बार अस्पताल में भर्ती होने और इलाज का खर्च परिवार की वर्षों की बचत खत्म कर देता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सरकार की आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना काफी मददगार साबित हो सकती है।

इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन सवाल यह है कि क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसके लिए आवेदन कैसे करना होगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान भारत योजना का लाभ मुख्य रूप से सरकार की निर्धारित पात्रता सूची में शामिल गरीब और वंचित परिवारों को मिलता है
  • इसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग पात्रता के नियम लागू हैं
  • ग्रामीण क्षेत्रों में भूमिहीन मजदूर, कच्चे मकान में रहने वाले परिवार, दिहाड़ी मजदूर और कुछ अन्य वंचित श्रेणियों के परिवार पात्रता सूची में शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, शहरी क्षेत्रों में घरेलू कामगार, रेहड़ी-पटरी वाले, निर्माण मजदूर, रिक्शा चालक और अन्य निर्धारित व्यवसायों से जुड़े लोग पात्र हो सकते हैं
  • इसके अलावा 70 साल या इससे अधिक उम्र के सभी बुजुर्ग इस योजना के लिए पात्र हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?

पहला स्टेप
  • इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट beneficiary.nha.gov.in पर जाना है
  • इसके बाद Beneficiary के विकल्प को चुनकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • फिर मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए लॉगिन कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • अब अपना राज्य और अन्य जरूरी जानकारी चुनकर परिवार का नाम खोजें
  • अगर आपका नाम पात्र लाभार्थियों की सूची में है तो जरूरी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें
  • सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र होने पर आप आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें