Ayushman Card Registration Process In Hindi: हर एक योजना के जरिए अलग-अलग लोगों को लाभ मिलता है क्योंकि जो लोग जिस योजना के लिए पात्र होते हैं, वे सिर्फ उस योजना का ही लाभ ले सकते हैं। देश में मौजूदा समय में काफी सारी योजनाएं चल रहा हैं जिनमें से एक योजना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। इस योजना को भारत सरकार चलाती है।
दरअसल, ये एक स्वास्थ्य योजना है जिसके जरिए पात्र लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने का प्रावधान है। इस योजना के तहत जो लोग पात्र होते हैं उनका पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। फिर इस कार्ड के जरिए ही कार्डधारक को मुफ्त इलाज दिया जाता है। जान लें आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। तो चलिए जानते हैं अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप कैसे इस योजना से जुड़ सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...