Duplicate Ration Card Registration Process In Hindi: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। किसी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिए जाते हैं तो किसी योजना के तहत सब्सिडी आदि। ऐसी ही एक योजना है अंत्योदय योजना जिसके तहत राशन कार्डधारकों को राशन मुहैया करवाया जाता है।
जिन लोगों का राशन कार्ड बना है, वे लोग राशन कार्ड के जरिए सरकारी राशन की दुकान से सस्ता और मुफ्त राशन का लाभ ले सकते हैं। इसमें चावल, गेहूं जैसी चीजें होती हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका राशन कार्ड गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आप कैसे दोबारा राशन कार्ड बनवा सकते हैं? चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप राशन कार्ड बनवाने का तरीका जान सकते हैं...