लगभग हर कोई चाहता है कि उसके घर में बच्चे हों, जिससे घर में खुशियां बनी रहे। वहीं, कई सारे कपल्स ऐसे होते हैं जो आमतौर पर बच्चा गोद लेने की योजना बनाते हैं। भारत में कोरोना महामारी के बाद से कई लोगों ने अनाथ बच्चों को गोद लिया है। चाइल्ड अडॉप्शन को लेकर हर देश का अपना अलग कायदा कानून होता है, जिसके तहत लोग किसी भी बच्चे को गोद ले सकते हैं। भारत में भी बच्चा गोद लेने के लिए एक कानूनी प्रक्रिया के जरिए गुजरना पड़ता है। अगर आप भी किसी बच्चे को गोद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस प्रक्रिया के तहत गुजारना होगा और सभी नियम व शर्तों को स्वीकार करने के बाद ही आप बच्चे के अभिभावक बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी बच्चे को अपना बनाना चाहते हैं, तो यहां ये जान लें कि आपका ये काम बहुत ही आसानी से ऑनलाइन भी हो जाएगा। मतलब इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए आपको बच्चा गोद लेने के प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...