फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: क्या आपने अब तक नहीं जोड़ा पीएफ खाते में नॉमिनी? यहां जानें तरीका वरना हो सकती है दिक्कत

Fri, 10 Jan 2025 08:21 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PF Nominee: अगर आप भी पीएफ खाता धारक हैं तो ध्यान से अपने खाते में नॉमिनी जोड़ लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको आगे दिक्कत भी हो सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : Amar Ujala
Nominee in Your PF Account: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है। इस पीएफ खाते में कर्मचारी की सैलरी में से हर महीने कुछ निश्चित अमाउंट काटकर उसके पीएफ खाते में जमा किया जाता है। साथ ही इतना ही पैसा कंपनी भी अपने कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करवाती है। फिर इस जमा पैसे पर सरकार ब्याज भी देती है।

ऐसे में अगर आप भी पीएफ खाता धारक हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपको अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ लेना है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं किया है तो जल्द कर लें, ताकि आपको दिक्कत न हो। अगली स्लाइड्स में आप जान सकते हैं कि आप कैसे अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
ये है नॉमिनी जोड़ने का तरीका:-

पहला स्टेप
  • अगर आप भी पीएफ खाता धारक हैं तो आपको अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ लेना चाहिए
  • इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना है
  • यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना होता है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • लॉगिन के लिए आपको सबसे पहले अपना यूएएन नंबर यहां पर भरना होता है
  • इसके बाद आपको पासवर्ड दर्ज करना है और फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
  • इसके बाद आपको लॉगिन पर क्लिक करना है और फिर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे आपको यहां दर्ज कर लॉगिन कर लेना है

4 of 5
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप 
  • लॉगिन करने के बाद आपको 'मैनेज' वाले सेक्शन में जाना है
  • फिर आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे जिसमें आपको 'ई-नॉमिनेशन' वाले पर क्लिक करना है
  • अब आपको 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाकर 'सेव' पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
  • इसके बाद आपको 'एड फैमिली डिटेल्स' पर क्लिक करना होता है जहां पर आप एक या उससे ज्यादा नॉमिनी जोड़ सकते हैं
  • फिर आपको 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करना है
  • फिर 'सेव ईपीएफ नॉमिनेशन' पर क्लिक करके 'ई-साइन' वाले विकल्प को चुन लें
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर लें और सबमिट पर क्लिक कर दें जिसके बाद आपका नॉमिनी जुड़ जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें