फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Account: PF खाते में नहीं जोड़ा है नॉमिनी तो आज ही जोड़ें, वरना नहीं निकाल पाएंगे पैसे; तरीका जानें

Sat, 18 Jul 2026 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To File e-nomination In PF Account: क्या आपने भी अब तक पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं किया है? अगर हां, तो इसे आज ही पूरा कर लें। वरना आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala AI
PF Account e-Nomination Process In Hindi: नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता खोला जाता है जिसका संचालन कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ करता है। हाल ही में पीएफ को आधिकारकि पोर्टल पर कई बदलाव किए गए हैं।

इसके अलावा क्या आप पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन के बारे में जानते हैं और अगर जानते हैं तो क्या आपने ये काम पूरा कर लिया है? अगर नहीं, तो आज ही इस काम को पूरा करवा लें। वरना आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। चलिए जानते हैं पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन करने का तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्यों नहीं निकाल पाएंगे PF खाते से पैसे?
  • दरअसल, पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन फाइल करना सभी पीएफ खाताधारकों के लिए अनिवार्य है
  • इसके लिए पीएफ पोर्टल लॉगिन करने पर आपको 5 मौके भी दिए जाते हैं और अगर आप इन 5 मौकों के अंदर ई-नॉमिनेशन फाइल नहीं करते हैं तो फिर आप पीएफ खाते से बिना ई-नॉमिनेशन करे पैसे नहीं निकाल पाएंगे
  • इसलिए ई-नॉमिनेशन तुरंत कर लें
विज्ञापन

3 of 5
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
PF खाते में ई-नॉमिनेशन कैसे करें?

पहला स्टेप
  • ई-नॉमिनेशन करने के लिए आपको पहले तो ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाना होता है
  • फिर यूएएन नंबर, पासवर्ड और ओटीपी भरकर लॉगिन कर लें
  • फिर मैनेज वाले सेक्शन में जाकर ई-नॉमिनेश पर क्लिक करें

4 of 5
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
  • इसके बाद 'प्रोवाइड डिटेल्स' वाले टैब में जाएं और यहां पर 'सेव' पर क्लिक कर दें
  • फिर आपको फैमिली डिक्लेरेशन को अपडेट करने के लिए 'यस' पर क्लिक करना है और 'एड फैमिली डिटेल्स' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको 'नॉमिनेशन डिटेल्स' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन भरने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
  • फिर नॉमिनी की डिटेल्स भरें जैसे- आधार नंबर, नाम, पता आदि
  • अब 'ई-साइन' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद आधार नंबर भरें और इस पर आए हुए ओटीपी को यहां दर्ज करें
  • अब आपकी ई-नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें