RO Filter Servicing Time: देश में अधिकतर इलाके ऐसे हैं जहां पर लोगों को पीने का साफ पानी नहीं मिलता। कहीं पर खारा पानी आता है तो कहीं पर गंदा पानी जिसका टीडीएस काफी अधिक होने की वजह से लोग इसे पी नहीं सकते।
ऐसे में इस पानी को पीने के लिए बनाने के लिए लोग RO का इस्तेमाल करते हैं जिसकी मदद से पानी को साफ किया जाता है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आपको अपने RO के फिल्टर को कितने दिन में बदल लेना चाहिए? शायद नहीं, क्योंकि लोग इसको लेकर लापरवाही करते हैं। चलिए जानते हैं RO के फिल्टर को कितने दिनों में बदल लेना चाहिए...